आरा, अप्रैल 7 -- भोजपुर जिला सम्मेलन को लेकर जगदीशपुर में पोस्टर अभियान निजीकरण से वंचित छात्रों पर संकट, छात्रों को जोड़ने की मुहिम तेज जगदीशपुर, निज संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नौवें भोजपुर जिला सम्मेलन को लेकर जगदीशपुर में सरगर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. के.के. मंडल कॉलेज, महिला कॉलेज, सियरुआ समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाकर और जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों को सम्मेलन से जोड़ने की कोशिश तेज की। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवाल पर गोलबंदी का आह्वान किया गया। आइसा नगर अध्यक्ष आनंद कुमार, इंद्रजीत कुमार और जितेंद्र कुमार ने कहा कि सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब शिक्षा पर चौतरफा हमला तेज है। आइसा के प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि शिक्षा का बढ़ता निजी...