मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शिक्षा महकमे में इन दिनों एक ऐसा विवाद उभरकर सामने आया है, जिसने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय, मुंगेर प्रमंडल के प्रधान लिपिक शंभू प्रसाद यादव पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन पर धमकाने, उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना, फॉर कर हस्ताक्षर करने, निलंबन अवधि में भी कार्यालय पर कब्जा जमाए रखने और करीब 20 लाख रुपये की सरकारी राशि की कथित अवैध निकासी कराने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 2 फरवरी 2026 को अपने पत्र के द्वारा उप शिक्षा निदेशक, मुंगेर को जांच का आदेश दिया है। सूत्र बताते हैं कि, विवाद की जड़ पटना उच्च न्यायालय से जुड़ी रिट याचिका संख्या- 14726/24 (नमूना चौधरी बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) है। इस माम...