मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के शिक्षा विभाग में अब लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को शिक्षा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान डीईओ अक्षय कुमार पांडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर हाल में समय पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी, ताकि शिक्षकों, छात्रों और स्कूलों की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। डीईओ ने कहा कि छात्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर देरी या कोताही सामने आने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और अन्य विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर भोजन, सुरक्षित आवास और समुचित शैक्षणिक वातावरण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.