मेरठ, मार्च 31 -- मेरठ के एसडी सदर स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और इस्माईल नेशनल कन्या इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा समेत कुल आठ प्रथानाचार्य और दर्जनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन साइबर अपराधियों ने हैक कर लिए। इसके बाद लगातार इनके मोबाइल फोन के सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्प-मी का मैसेज डाला जा रहा है। इस मामले में यूपी पुलिस, साइबर हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी गई है। प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि मोबाइल फोन का डाटा चोरी किया गया है। जागृति विहार की रहने वाली डॉ. मृदुला शर्मा शास्त्रीनगर स्थित इस्माइल नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल है। रविवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कॉलेज लैब के लिए कुछ सामान भेजा गया, जिसे डॉ. मृदुला शर्मा ने रिसीव करा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.