पटना, दिसम्बर 4 -- शिक्षक बहाली परीक्षा (टीआरई 4) के तहत पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 14 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों ने रिक्त सीटों की जानकारी मुख्यालय भेज दी है। वहीं, शेष 24 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह में रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया गया है। विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने बिहार के 38 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिक्तियां भेजने को कहा। साथ ही शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। ऐसे में 28 जिलों ने ही उपयोगिता प्रमाणपत्र महालेखाकार कार्यालय में जमा किया है। नवादा, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज जिले से अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है। शिक्षकों का अक्तूबर का वेतन नहीं मिलने पर जिलों से रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.