आरा, अगस्त 7 -- -हमले में जख्मी डीपीएम के बयान पर शिक्षक के अलावा पांच-छह अन्य अज्ञात पर केस -मारपीट के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस, रिमांड पर शिक्षक से पूछताछ की तैयारी -आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर के समीप गुरुवार की शाम किया गया था हमला आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राहुल रंजन और डीपीएम सहित अन्य कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

जानकारी के अनुसार हमले में घायल डीपीएम शिव शक्ति के बयान पर एक नामजद और पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। शिक्षक राजगीर शर्मा को नामजद किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार शिक्षक राजगीर शर्मा अजीमाबाद थाना प्रभारी के ताराचक गांव निवासी राज भूषण शर्मा के पुत्र हैं और फिलहाल सहार प्...