लोहरदगा, दिसम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यालयों में न पीने का पानी है और न ही शौचालय में इस्तेमाल करने को। लोहरदगा के सदर प्रखंड स्थित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय दो साल पहले बना है। यहां शौचालय तो बनाया गया है लेकिन पानी का इंतजाम नहीं है। यहां कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कामों से आने वाले शिक्षक और कर्मियों को शौचालय जाना हो तो या तो आधा किलोमीटर दूरी पर सदर प्रखंड परिसर में नगर परिषद के शौचालय का इस्तेमाल करने जाना होता है या फिर किसी दूसरे विभाग में जाकर शौचालय ढूंढना पड़ता है। पास में ही स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र जर्जर हो जाने के कारण वहां का कामकाज पिछले तीन महीने से क्षेत्र शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही हो रहा है। इसलिए यहां अक्सर काफी संख्या मे...