शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के संबंध में मांगी रिपोर्ट
मथुरा, जुलाई 24 -- शासन को शिकायत मिली की प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कर्मचारियों की मूल नियुक्त के बजाए उनको माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला और मंडलीय अधिकारी अपने कार्यालयों में संबंध कर लेते हैं। अभी भी प्रदेश के कई जिलों में कई कई वर्ष से कर्मचारियों का संबंधीकरण चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की बिना अनुमति के संबंध किए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को वापस मूल नियुक्ति स्थल पर भेजने के आदेश दिए जाने के बाद भी कर्मचारियों को नहीं हटाया जा रहा है। जिस में निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला एवं मंडलीय स्तर के अधिकारियों से संबंध कर्मचारियों से संबंधित सूचना निर्धारित प्रारूप पर मांगी है। निदेशक माध्यमिक ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक, एडी से संबंध किए कर्मचारी एवं अधिकारियों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर भेजने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.