रुडकी, अप्रैल 13 -- लक्सर, संवाददाता। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की किताबें मंगाई जा रही हैं। सूची से एनसीईआरटी की किताबें गायब होने से अभिभावक परेशान हैं। उन्हें महंगी किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए थे कि कक्षा 6 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें ही संचालित की जाएं। इसके बावजूद जिले में एनसीईआरटी की किताबें लागू नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि किताबें या तो सीधे विद्यालय से या फिर विद्यालय द्वारा निर्धारित दुकानों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- कागजी निर्देश से रोक, निजी स्कूलों में ठगे जा रहे अभिभावक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.