किशनगंज, जनवरी 30 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश 'निपुण बिहार' के तहत सभी विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए जिला स्तरीय टीम गठित कर नियमित जाँच कराने एवं अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले विद्यालय प्रधान के विरूद्ध स्पष्टीकरण/कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए समग्र शिक्षा अन्तर्गत विद्यालयों/बीआरसी/ सी०आर०सी०/कम्पोजिट ग्रांट एवं अन्य कार्यों हेतु उपलब्ध कराई गई राशि एक माह के अन्दर नियमानुसार व्यय कराने का निदेश...