चतरा, जुलाई 4 -- सिमरिया प्रतिनिधि मॉनसून ने दस्तक दे दिया है। और कई स्कूलों में तड़ित चालक नहीं लगा हुआ है। चतरा जिला वज्रपात के मामले में काफी संवेदनशील माना जाता है।इसलिए वज्रपात का खतरा हमेशा बना भी रहता है। ऐसे में चतरा जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल में अगर वज्रपात हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। हैरत की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग लापरवाही बरत रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग को कितने स्कूलों में तड़ित चालक लगे हैं, इसकी जानकारी ही नहीं है।चतरा जिले में अब तक दर्जनों लोग वज्रपात की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।कहने का तात्पर्य यह है कि पूरा चतरा जिला वज्रपात के मामले में काफी संवेदनशील माना जाता है。 यह भी पढ़ें- Jamui News: गुगुलडीह विद्यालय में डीईओ का किया गया विदाई सह सम्मान ...