सिमडेगा, मार्च 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शिशु विद्या मंदिर सरखुटोली परिसर में श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय प्रधानाचार्य सह समिति की तीन दिवसीय बैठक रविवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में कुल 71 प्रधानाचार्य एवं 41 समिति सदस्य सहभागिता करते हुए शिक्षा और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ एकत्रित हुए।बैठक का शुभारंभ सरस्वती माता, भारत माता, ओउम तथा सरना माता के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मौके पर अखिल भारतीय शिक्षा प्रमुख पीवी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रत्येक दिन नए एवं आदर्श प्रयोग करते हुए अपने विद्यालय को भी आदर्श विद्यालय बनाएं। वहीं अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय जी ने वनवासी कल्याण आश्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के विभिन्न सत्रों में शिक्षा, संगठन विस्तार, विद्यालय विकास की रणनीत...