प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल से बुधवार को आइसा की जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और शहरों से होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तक जाएगी। इस मौके पर आइसा(ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि यात्रा शिक्षा और रोजगार के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए निकाली गई है。

यात्रा की शुरुआत यात्रा की शुरुआत में पहुंचीं नेहा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के निलंबन, फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव की मांग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने निलंबित छात्रों मनीष और रोशन के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए।

छात्रों की स...