शिक्षा राष्ट्र के उत्थान का आधार: डॉ. हर्षिता तिवारी
गाजीपुर, मई 20 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पशुपति राय इंटर कॉलेज, शेरपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. हर्षिता तिवारी ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र और समाज के उत्थान की अनिवार्य आधारशिला है। उन्होंने परिवार को नागरिकता की प्रथम पाठशाला बताते हुए कहा कि यहीं से बच्चों में संस्कार और अनुशासन की नींव पड़ती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटा-बेटी में भेद न करते हुए सभी बच्चों को समान शिक्षा अवसर देने की अपील की। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.