नोएडा, फरवरी 11 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि डिग्री जहां शैक्षणिक जीवन की यात्रा का सफल समापन है तो वहीं व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। उपाधि विद्यार्थियों को पहचान देती है, लेकिन उनका चरित्र, दृष्टिकोण, कार्य-संस्कृति और नैतिक मूल्य उन्हें उत्कृष्ट बनाएंगे। इस मौके पर राज्यपाल ने पीजीडीएम के 292 छात्रों को उपाधि दी। राज्यपाल ने सीईओ स्वदेश कुमार सिंह की सरहाना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन, भारतीय जनता पार्टी, बिहार-झारखंड ने विद्यार्थियों को राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.