विकासनगर, दिसम्बर 18 -- जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार और भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम मूल्यों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, समग्र शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाजोन्मुखी दृष्टिकोण जैसी भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख सिद्धांतों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. जेएस राणा ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। आधुनिक शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश ही भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना सकता है। लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगनमोहन राणा ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली में निहित मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने प्राचीन काल में थे। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं है बल्कि यह जीवन मूल्यों, नैतिकता और साम...