मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा में नवाचार सीखने और उसे सूबे के सरकारी स्कूलों में लागू करने के लिए विशेष टीम दूसरे राज्यों का भ्रमण करेगी। पांच राज्यों में जाने के लिए अध्ययन टीम का गठन किया गया है।केरल से लेकर महाराष्ट्र तक की शिक्षा कार्यप्रणाली देखने यह टीम जाएगी। इन राज्यों के निगरानी तंत्र से लेकर शिक्षा की कार्यप्राणाली तक को सूबे के स्कूलों में लागू किया जाएगा। डिजिटल एजुकेशन से लेकर लर्निंग आउटकम पर टीम काम कर रही है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने इसे लेकर निर्देश दिया है। निदेशक ने कहा है कि असर, परख समेत विभिन्न राष्ट्रीय आकलनों से सामने आया है कि कई राज्य शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एआई से बच्चों की पढ़ाई निखरेगी,कटिहार के शिक्षक बनेंगे टेक गु...