हजारीबाग, नवम्बर 4 -- हजारीबाग में राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के आईक्यूएसी के तहत आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य विषय चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व का समग्र विकास : पंचकोश की साधना है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने करते हुए कहा कि शिक्षा में नवाचार को समाहित कर उसे लोगों के जीवन के विकास के लिए प्रवाहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की मूल संस्कृति को न भूलें, यही आपके चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण का मूल आधार है। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ...