सोनभद्र, सितम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (निपा) नई दिल्ली ने सोनभद्र की निपुण भारत अनुश्रवण डैशबोर्ड आधारित अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। नई दिल्ली में दो सितंबर को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 22 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से चयनित 84 जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को उनके अभिनव कार्यों एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय ने दिल्ली में यह सम्मान प्राप्त किया है। सोनभद्र के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसी एक अवसर अथवा एक परियोजना का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षा प्रशासन में आंकड़ों, प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रभावी उपयोग की दिशा में वर्षों से किए जा र...