कटिहार, जून 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षा अधिकारियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए "शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं नवोन्मेष पुरस्कार" की घोषणा की गई है। इसके तहत बिहार से चार जिला शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा छह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कल सेशैक्षिक पुरस्कार का घोषणा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, बिहार के पत्र के बाद कटिहार जिले के शिक्षा विभाग में भी उत्साह का माहौल है।पुरस्कार के म...