देहरादून, अक्टूबर 5 -- उत्तराखंड के स्कूलों में शिक्षकों के त्रिस्तरीय कैडर के प्रस्ताव का अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि अगर सरकार इसे शिक्षकों की सभी शर्तों के अनुसार मंजूर करती है तो संघ इसका पूरा समर्थन करेगा। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के लिए यह जरूरी है और जूनियर शिक्षकों इसकी मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में शिक्षक संघ के सुझावों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। चौहान ने बताया कि पूर्व में भी इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन तब शिक्षक संघ की ओर से दिए गए सुझावों को इसमें शामिल नहीं किया गया। इस वजह से इस ड्राफ्ट पर काम नहीं हो पाया। साथ ही पूर्व में भी शिक्षा मंत्री ने त्रिस्तरीय कैडर की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.