नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) ने जमीनी स्तर पर शिक्षा में नवाचार करने वाले 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिला एवं ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो.जे.एस.राजपूत ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईईपीए की कुलपति प्रो. शशिकला वंजारी ने की।

शिक्षा के नवाचार इस अवसर पर प्रो. जे.एस. राजपूत ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों में क्षमता, चरित्र और अर्जित ज्ञान को समाज के कल्याण में इस्तेमाल करने की योग्यता विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को बदल रही हैं, इस...