देवरिया, अगस्त 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। लंबे समय से समायोजन व स्थानांतरण की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों के लिए राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर समायोजन व स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षा मित्रों को मांगा गया ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

समायोजन व स्थानांतरण की प्रक्रिया जनपद के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षा मित्रों का प्रथम चरण में समायोजन व स्थानांतरण किया जाना है इस क्रम में ऐसे शिक्षा मित्र जिन्हें स्थानांतरण व समायोजन कराना है उन्हें एक सप्ताह के भीतर बीएसए कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचनाएं उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए उन्हें कुल 12 सूचनाएं विभाग को देनी हैं।

आवश्यक जानकारी जिनम...