अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एनसीआरटी किताबों की मांग और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना आरंभ कर दिया है। धरने के दौरान कई अधिकारी छात्रों से मिलने भी पहुंचे। पर एनसीईआरटी किताबों को लेकर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी नहीं दे सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा की यह लडाई प्रत्येक गरीब मजदूर किसान एवं मध्यम वर्ग के प्रत्येक परिवार की लड़ाई है, जिन परिवारों का शोषण प्राइवेट स्कूल वाले शिक्षा के नाम पर कर रहे हैं। जो स्कूल संचालक इन गरीब परिवारों से अवैध वसूली कर रहे हैं, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो अन्यथा राष्ट्रवादी छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी दिन-रात सुबह शाम हर समय जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने पर बाध्य होंगे। वहीं महास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.