अररिया, अप्रैल 6 -- भरगामा, एक संवाददाता महर्षि मेहीं आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर के प्रागंण में छात्र सम्मान समारोह आयोजित की गयी। इसमें मुख्य रूप से नरपतगंज विधायक देवंती यादव मौजूद रहे। विद्यालय प्रधान सत्यनारायण प्रसाद ने विधायक समेत आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक के अलावा जिला पार्षद किरण देवी,माधव यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार भारती,युवा नेता दीपक कुमार मुन्ना मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नरपतगंज विधायक देवयंती देवी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश में सफल छात्र बाबुल कुमार,रोहित कुमार ,अभिषेक कुमार,हिमांशु कुमार,प्रिंस कुमार,रिमझिम कुमारी,हिमांशु कुमार,सोनू कुमार ,प्रियांशु कुमार,निखिल कुमार,हेमंत कुमार, अनुश्री एवं ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्...