बगहा, मई 31 -- वाल्मीकि नगर। एक प्रतिनिधि। बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर रात वाल्मीकिनगर पहुंचने के उपरांत रविवार की सुबह वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने मुलाकात की। अपने विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखण्ड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यवस्था के बाबत ज्ञापन सौंपा।विधायक ने बताया कि शिक्षामंत्री से मुलाकात कर सभी प्रखंड के सभी विद्यालयों की व्यवस्था तथा उत्तम शिक्षा को ले कर कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में जितने भी मॉडल स्कूल हैं। उसमें आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से कॉमन रूम की व्यवस्था करना, विधानसभा क्षेत्र के पांचो प्रखंड में जिस भी स्कूल का भूमि नहीं है उसको भूमि उपलब्ध ...