रामपुर, मार्च 23 -- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से चंदौसी स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब को सुदृढ़ करने, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था बढ़ाने और डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दे उठाए। बताया कि छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार लाने तथा करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर पर लागू करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...