मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय नाई महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर नंदवंशी के नेतृत्व में सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। पटना स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात में महासभा ने अंग वस्त्र और फूल मालाओं से मंत्री का स्वागत किया। ठाकुर नंदवंशी ने बताया कि जिले की शिक्षा व्यवस्था से संबधित कई मामलों से शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया। मौके पर देवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार, दिनेश ठाकुर, नरेश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मंत्रियों को एस्कॉर्ट वाहन ही नहीं मिल रहा, DIG तक पहुंचा लेटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...