शिक्षा मंत्री से मांगें पूरी करने का किया आग्रह
दरभंगा, मई 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन के नेतृत्व में रविन्द्र भवन, पटना में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिले के शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवरी का पाग, चादर और मिथिला पेंटिंग से स्वागत किया। इस अवसर पर दरभंगा के शिक्षकों की समस्या से संबंधित नौ सूत्री मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने शिक्षा मंत्री को 2020 नियमावली के तहत नियोजित शिक्षकों का कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित अवगत कराते हुए बताया कि लगभग 26 जिलों में प्रोन्नति की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, लेकिन दरभंगा में डीपीओ सचिवालय से मार्गदर्शन के नाम पर टालमटोल कर रहे हैं। कहा कि सरकार एवं शिक्षा विभाग की लापरवाही से जिले के लगभग 2600 शिक्षकों को मार्च से मासिक वेतन भुगतान नहीं मिला है।जिलाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.