गोपालगंज, मई 22 -- बैकुंठपुर।प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 9.5 करोड रुपए की लागत से दो बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखीा गयी। सूबे के शिक्षा मंत्री सह मिथिलेश तिवारी ने इसका शिलान्याास किया। सबसे पहले डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट के समीप छह करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विद्युत एवं परम्परागत शवदाह गृह का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

स्टेडियम का भूमि पूजन इसके बाद रेवतिथ प्लस टू स्कूल के मैदान में 3.5 करोड़ रुपए की लागत से बननेवाले आधुनिक स्टेडियम का भी भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। वहीं, शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। डुमरियाघाट...