जमुई, जून 12 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि पटना से जमुई जाने के दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित कपिल देव सिंह सेवा संस्थान के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्त्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो एवं अन्य कार्यकर्ता ने शिक्षा मंत्री को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ...