छपरा, मई 12 -- मशरक । एक संवाददाता मशरक के महाराणा प्रताप चौक के पास मंगलवार को शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री पटना से गोपालगंज जा रहे थे। राजीव पाठक के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस विश्वास के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेवारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे बिहार का विकास होगा। हमेशा मशरक होकर ही पटना जाने वाले मंत्री मिथलेश तिवारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मशरक के रास्ते गोपालगंज जा रहे थे जब उनके स्वागत के लिए महाराणा प्रताप चौक पर उनके समर्थकों सहित उनको चाहने वाले लोगों की भीड़ जमा हुई। स्वागत करने वालो में म...