पटना, जनवरी 1 -- जदयू नेता प्रमिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सुधारों के लिए बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर का अवॉर्ड मिलने से बिहार गौरवान्वित हुआ है। यह सम्मान राज्य में शिक्षा सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नीति आधारित नवाचारों की दिशा में किए जा रहे प्रयास के फल के साथ बिहार की बदलती तस्वीर और शिक्षा के प्रति नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता का सूचक है। यह उपलब्धि बिहार के शिक्षा परिदृश्य के लिये महत्वपूर्ण है। इससे बिहार को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त पहचान मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.