गोपालगंज, जुलाई 8 -- थावे। सूबे को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार सुबह थावे दुर्गा मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय एवं पुजारी मुकेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, अजय सिंह, शैलेश तिवारी, मुखिया मनीष गुप्ता, अमन शर्मा, भरत सिंह सहित भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गांव के परिक्रमा के बाद मां दुर्गा के मूर्ति का हुआ प्राण प्रतिष्ठा यह भी पढ़ें- Ranchi News: देवी गुड़ी में जयकारों से गूंजी खूंटी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...