शिक्षा मंत्री ने किया 'बीज बम' पर छात्रों से संवाद
देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान की विशेष पहल के तहत शनिवार को 'बीज बम' संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के वर्चुअल स्टूडियो में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। "एक बीज... हरित भविष्य की नींव" थीम पर आधारित इस अनूठी मुहिम का मुख्य संकल्प हर छात्र, एक बीज बम, एक कदम हरियाली की ओर है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रकृति को संवारने और उत्तराखंड को स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.