शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सकिपा ने बांटे लड्डू
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन चौराहे पर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के कार्यकर्ताओं ने ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि जंतर-मंतर नई दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे देश के करोड़ों क्रांतिकारी युवाओं, छात्रों, सोनम वांगचुक तथा सभी समर्थकों का समर्थ किसान पार्टी की ओर से हृदय से अभिनंदन है। कहा कि युवाओं और छात्रों के संघर्ष ने केंद्र सरकार के घमंड को चूर-चूर कर दिया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत और तानाशाही की हार है। इस अवसर पर सत्यम तिवारी, प्रेमचंद्र सेन, सुरेश सोनी, प्रमोद गौतम और कंधई लाल दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सरकार के लिए हार ही,या इसमें कुछ जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.