मुंगेर, जुलाई 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक तथा आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुंगेर में विजय जुलूस निकाला। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्चविजय जुलूस का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में जुलूस इंदिरा चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा। मार्च में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में नेताओं ने छात्रों के आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग दोहराई।...