मुरादाबाद, जुलाई 25 -- जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शनिवार शाम विजय मार्च निकालकर खुशी जताई। एकता द्वार से शुरू हुआ मार्च जिला जेल, गुरहट्टी कार्यालय, गंज बाजार और टाउन हॉल होते हुए चौमुखापुल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई और फूल बांटे तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने कहा कि नीट का पेपर लीक होने के कारण अवसाद में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस इस पूरे मामले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानती है। उन्होंने कहा कि 36 दिनों के संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की जीत है, लेकिन मामले के सभी जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Moradab...