शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को भाकपा ने बताया छात्रों की जीत
चतरा, जुलाई 26 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश भर में चल रहे छात्र और प्रगतिशील आंदोलनों की एक ऐतिहासिक जीत है। यह बात भाकपा के सिमरिया अंचल मंत्री कॉमरेड ओम प्रकाश शर्मा और एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष कॉमरेड शहाबुद्दीन ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। भाकपा नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक, शिक्षा के निजीकरण और परीक्षा प्रणाली की विफलताओं के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने इस आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज, गिरफ्तारियां और आंदोलनकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाने जैसे कई हथकंडे अपनाए, लेकिन छात्रों के दृढ़ संकल्प के आगे आखिरकार मोदी सरकार को झुकना पड़ा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, नौजवानों और प्रगतिशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.