शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज की हुई बैठक
बक्सर, जून 13 -- फोटो- कैप्सन बक्सर। ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शहर के जेल रोड स्थित एक निजी सभागार में हुई। बैठक में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रस्तावित आगमन 18 व 19 जून के दौरान स्वागत समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने की। इस दौरान स्वागत समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आगमन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। बैठक में योगश राय, गुड्डु राय, विक्की राय, राकेश राय, मनोज राय, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.