नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय स्वायत्त निकायों ने वित्त वर्ष 2022-23 में जारी किए गए अनुदान में से 4,553.85 करोड़ का उपयोग नहीं किया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की संसद में बुधवार को पेश रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। कैग के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्रीय स्वायत्त निकायों को कुल 1,13,012 करोड़ के अनुदान जारी किए गए थे। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 48.43 प्रतिशत शिक्षा मंत्रालय से संबंधित स्वायत्त निकायों का था। शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकायों को 54,732.16 करोड़ का अनुदान जारी किया गया था, जिसमें से 4,553.85 करोड़ का उपयोग नहीं किया गया। यह सभी मंत्रालयों और विभागों के स्वायत्त निकायों द्वारा उपयोग नहीं की गई कुल 12,464.22 करोड़ राशि का 33.82 प्रतिशत है।...