देवरिया, मार्च 23 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को माता-पिता, पुत्र-पुत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। छात्रों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के मानते डा. सौरभ मालवीय ने मां भारती और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि शिक्षा भारतीय ज्ञान एवं परम्परा की होनी चाहिए। इसी शिक्षा से बच्चों में संस्कार पनपेगा। संस्कार से ही मजबूत देश का निर्माण होगा। नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, राकेश सिंह, अरविंद जायसवाल, बैकुंठ कुशवाहा, प्रधानाचार्य विंदेश्वर गिरी, सचिन सिंह, हिमांशु पांडेय, दिवाकर तिवारी, मनोज मिश्र, मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रबन्धक गोपाल जायसवाल व संचालन रोली दीक्षित ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...