शिक्षा भवन में शॉर्ट सर्किट से पैनल बॉक्स में लगी आग
सीतामढ़ी, जून 9 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा भवन में सोमवार की शाम शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के पैनल बॉक्स में आग लग गई। अचानक धुआं और चिंगारी निकलने से भवन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मी और अधिकारी तत्काल बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली कटते ही आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पैनल बॉक्स एवं आसपास के क्षेत्र की जांच कर आग लगने के कारणों की पड़ताल की। हालांकि गनीमत रही कि आग समय रहते नियंत्रित हो गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही कोई विशेष क्षति हुई है।हालांकि आग लगने की घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.