दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई हायाघाट की बैठक रविवार को हाईस्कूल, आनंदपुर के मैदान में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल की शाम छह बजे जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस तथा 24 अप्रैल से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय करमगंज स्थित शिक्षा भवन के समक्ष धरना में हायाघाट प्रखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर कालबद्ध पदोन्नति, स्नातक ग्रेड में पदोन्नति, आंदोलन के दौरान हुए वेतन कटौती की वापसी, ईपीएफ की राशि अद्यतन, यूटीआई की राशि अद्यतन सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रेजाउल्लाह ने की। मौके पर जिला के वरीय संयुक्त सचिव राम लगन...