सहारनपुर, मार्च 8 -- चिलकाना। एससीईआरटी लखनऊ के दिशा निर्देश और उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी तथा जिला शिक्षा विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक के मार्गदर्शन मे ज्ञान से कौशल तक 21 वीं सदी में विद्यालय शिक्षा में परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन जामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली अनौपचारिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मामूर अली के रोल ऑफ टीचर एंड लर्निंग, डिजिटल लर्निंग इंवायरमेंट विषय विचार रखे। इस दौरान क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल से आए डॉ. मुजम्मिल हसन ने शिक्षा जगत के बदलते हुए विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह संगोष्ठी ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जनपद स्तर पर...