दरभंगा, मई 5 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी, दरभंगा चैप्टर के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनाम जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर सेमिनार का आयोजन लनामिवि के वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में किया गया। प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए डब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक डॉ. एम नेहाल ने वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए कहा कि विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली (सीबीसीएस) तथा सेमेस्टर प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं छात्रों के विस्तृत एवं गहन ज्ञान अर्जन में बाधा उत्पन्न करती हैं। बॉटनी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शहनाज़ जमील ने शिक्षा बजट में हो रही कटौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम छात्र शिक्षा और ज्ञान की पहुंच से लगातार दूर होते जा रहे हैं।प्रो. यह भी पढ़ें- पीजी भौतिकी विभाग में आज होगा सेमिनार अरुण कु...