भभुआ, फरवरी 3 -- बजट में स्कूल-कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर और अध्यापक नियुक्ति पर जोर लड़कियों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबू (बजट) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार की नई बजट घोषणाओं में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने से जिले में शिक्षा व्यवस्था के व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में वृद्धि के साथ ही स्कूल और कॉलेजों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, अध्यापकों की नियुक्ति तेज करने और छात्रावास सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार देखने को मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बजट के पक्ष में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और डिजिटल संसाधनों के विकास की योजना बन...