लखीसराय, अगस्त 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप-गुट) लखीसराय इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को राज्य इकाई के आह्वान पर शिक्षा बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय परिसर से शुरू होकर चितरंजन रोड होते हुए शहीद स्थल पहुंची, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- शिक्षा बचाओ- देश बचाओ पदयात्रा में शिक्षकों ने बुलंद की आवाजपदयात्रा का नेतृत्व पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं जिला सचिव मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय संयोजक सरोज कुमार की विशेष उपस्थिति रही। शिक्षकों ने सरकार से वर्षों से लंबित ...