हाजीपुर, अगस्त 3 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संध गोपगुट की जिला ईकाई मंगलवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर शिक्षा बचाओ देश बचाओ पद यात्रा निकालेंगे। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव श्रवण पासवान ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि अक्षयवट स्टेडियम से मंगलवार को विशाल यात्रा निकाली जाएगी। जिले भर के स्कूलों के शिक्षक शामिल होंगे। यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा कार्यालय तक यह यात्रा जाएगी। विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। -अमिताभ सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...