कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत का छात्र फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोडरमा में चल रहे "शिक्षा बचाओ आंदोलन" को अपना समर्थन देते हुए जिले के छात्र-छात्राओं से 22 जुलाई को आयोजित हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कोडरमा जिला संयोजक पंकज कुमार ने कहा कि जगन्नाथ जैन कॉलेज, झुमरी तिलैया सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हटाकर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने का निर्णय छात्र हित में नहीं है। छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों से 22 जुलाई को झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आमसभा में बड़ी संख्या में भाग लेकर शिक्षा बचाओ आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- 17 कॉलेजों में उर्दू...